लॉकडॉउन पर कविता/ Hindi Poem
भारत के इतिहास में शायद पहली बार ऐसा हुआ हो सब सम्पूर्ण देश में लॉकडाउन है। कोरॉना वायरस से जीतने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है, परंतु यह युद्ध सबके साथ के बिना जीतना असंभव है। यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि लॉकडॉउन के नियमो का सख्ती से पालन करे क्योंकि यही इकलौती आशा की किरण है!
जीतेगा भारत इस जंग में
कवि: विमर्श
एक आशा सी जागी है मन में
ज़ीतेगा भारत इस जंग में
ज़ीतेगा भारत इस जंग में
बड़े बड़े दुश्मनो को मिटटी में मिलया है
हम वो है जिसने सागर पर पुल बनाया है
दुनिया को देकर शून्य गिनती सिखलाई है
अंबर का रंग क्यों है नीला यह गुथ्थी हमने सुलझाई है
सिकन्दर को रोक सिंधु नदी की तट पर
उसके विजय रथ पर लगाम लगाई है,
भारत माता पर कुर्बान होने को सब है तैयार
जीतेगा भारत फिर एक बार
![]() |
लॉकडॉउन Site: LU Pic By Ankit Patel |
जीना होगा कुछ दिन धीरज की डोरी में बंध कर
तो क्या हुआ कुछ दिन दोस्तों संग टापरी वाली चाय न होगी
न होगा मंडे वाला काम और न ही संडे वाला आराम
इसी बहाने खुदको समय मिल जायेगा
तू खुद से कुछ सवाल कर पायेगा
![]() |
@essaylikhnewala |
क्या चाहिए तुझे ज़िन्दगी से जो रहता है दिन रात इतना बेक़रार
तू कर प्रण होजा तू तैयार
जीतना है इस जंग को चाहे होना पड़े कुर्बान
एक आशा सी जागी है मन में
जीतेगा भारत इस जंग में
![]() |
थम से गए है शाहर Pic by Tushar Pandey |
ये काली रैनबीत जायेगी
इंतज़ार कर कल सुबह फिर आएगी
एक संग हो कर चलना होगा वरना ये काली घटा पूरे अंबर पर छायेगी
बन तू सूरज का प्रकाश ले कर चल सबको अपने साथ
भूखे को खाना खिला ,रख खुदका भी ख्याल
है उम्मीद यही तू अपनी जिम्मेदारी निभाएगा
बेवजह यूँ सडक पर नहीं जाएगा
रहकर घर अपने परिवार संग समय बीतयेगा
कर विश्वास यहाँ मौका फिर न आएगा
एक आशा सी जागी है मन में
जीतेगा भारत इस जंग में!!
1 comment:
Very well written lines and quite motivational for our corona warriors and our front line workers. This will give them a gratifying hope. Nice topic selected at this particular time.. Well done
Post a Comment
Thank you for reading. Stay tuned for more writeups.